
DMK सांसद ए राजा के विवादित बयान पर पुडुचेरी में एक दिन का बंद
AajTak
डीएमके सांसद ए. राजा के विवादित बयान के विरोध में हिंदू मुन्नानी संगठन सहित पांच हिंदू समर्थक समूहों ने एक दिन के बंद का आह्वान किया है. इस दौरान सभी दुकानों को बंद कर दिया गया है. हड़ताल की वजह से निजी बसें और टैंपो सड़कों से नदारद हैं. हालांकि, कुछ सरकारी बसें जरूर पुलिस सुरक्षा के साथ सड़कों पर नजर आ रही हैं.
तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी डीएमके के सांसद ए. राजा (DMK MP A Raja) के हिंदुओं को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में पुडुचेरी में एक दिन के बंद बुलाया गया है. इस दौरान सभी दुकानें बंद हैं और परिवहन व्यवस्था लगभग ठप पड़ी है.
डीएमके सांसद ए. राजा के बयान की निंदा करते हुए केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में हिंदू समर्थक समूहों ने एक दिन की हड़ताल बुलाई है. हिंदू मुन्नानी संगठन सहित पांच हिंदू समर्थक समूहों ने एकदिनी हड़ताल बुलाई है, जिस वजह से सभी दुकानों को बंद रखा गया है. इस हड़ताल की वजह से निजी बसें और टैंपो सड़कों से नदारद हैं. हालांकि, कुछ सरकारी बसें जरूर पुलिस सुरक्षा के साथ सड़कों पर नजर आ रही हैं.
इसके अलावा बसों पर पथराव की भी खबरें सामने आ रही हैं. विलियानल्लूर (Villiyanallur) के पास शरारती तत्वों ने तमिलनाडु की सरकारी बसों पर पथराव भी किया है.
विवादित बयान का विरोध
हिंदुओं को लेकर डीएमके सांसद ए. राजा के विवादित बयान का बीजेपी, एआईएडीएमके सहित तमाम विपक्षी पार्टियों ने विरोध किया है. एआईएडीएमके नेताओं ने उनके बयान को एंटी हिंदू बताया है. बीजेपी ने भी इस मामले में डीएमके सांसद को घेरा है.
ए. राजा की सफाई

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









