
Diwali Upay 2025: धनतेरस से लेकर दिवाली तक करें ये खास उपाय, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
AajTak
Diwali Upay 2025: धनतेरस से लेकर दिवाली तक मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है. इसलिए धनतेरस से दिवाली तक कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं, जानते हैं दीपोत्सव के दौरान किए जाने वाले कुछ खास उपायों के बारे में...
धनतेरस से लेकर दिवाली तक के पांच दिन हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और पवित्र माने जाते हैं. यह मां लक्ष्मी की कृपा पाने और नकारात्मकता को दूर करने का समय होता है. इस वर्ष धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को मनाया जाएगा, 19 अक्टूबर को छोटी दिवाली (नरक चतुर्दशी) और 20 अक्टूबर को मुख्य दीपावली का पर्व मनाया जाएगा.
इसके बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज आते हैं. धनतेरस से लेकर दिवाली तक पूरे तीन दिन मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु और भगवान कुबेर की उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है. इसलिए इस दौरान माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय भी किए जाते हैं. जानते हैं उन खास उपायों के बारे में...
गोमूत्र या गंगाजल के उपाय
धनतेरस के दिन घर के मुख्य द्वार पर गोमूत्र या गंगाजल का छिड़काव करें. दोनों ओर स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं. इससे दरिद्रता, रोग और अशुभ शक्तियां दूर रहती हैं.
श्री यंत्र
धनतेरस के दिन श्री यंत्र की स्थापना करना और पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है. इस उपाय को करने से धन की वृद्धि और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











