
Diwali 2025: दिवाली से पहले घर से बाहर निकाल फेंकें ये चीजें, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी
AajTak
Diwali 2025: दिवाली के मौके पर घर की साफ-सफाई करना बेहद जरूरी होता है. साफ-सफाई के दौरान कुछ चीजों को खासतौर से घर के बाहर करना जरूरी समझा गया है. मान्यता है कि ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
इस वर्ष 20 अक्टूबर, सोमवार को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा. दिवाली सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि पाने का अवसर भी माना जाता है. इसलिए दिवाली के मौके पर घर की साफ-सफाई करना बेहद जरूरी समझा गया है. माना जाता है कि घर में पड़ी कुछ पुरानी चीजें वास्तु दोष का कारण बनती हैं. ये चीजें घर की आर्थिक स्थिति पर खराब असर डालती हैं. इसलिए दिवाली की साफ-सफाई में खासतौर से इन वस्तुओं को हटाना जरूरी है. ताकि घर में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे. जानते हैं वो चीजें कौन सी हैं जिन्हें दिवाली की साफ-सफाई के दौरान घर से बाहर करना जरूरी है.
पुरानी या टूटी घड़ियां
घर के अंदर पुरानी या टूटी घड़ियां रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है. यह न केवल घर की समृद्धि और सौभाग्य में रुकावट डालती हैं, बल्कि परिवार के सदस्यों के जीवन में अशांति भी ला सकती हैं.
जंग लगा हुआ लोहा
जंग लगे लोहे के बर्तन, उपकरण या अन्य सामग्री घर में रखने से घर में अशांति और अशुभता का वातावरण बन जाता है. यह घर के वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है. ऐसा माना जाता है कि जंग लगा लोहा घर में रखने से लक्ष्मी माता की कृपा घर तक नहीं आती है.
पुराने जूते

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











