
Diwali 2025: दिवाली से पहले करें घर की इन दिशाओं की सफाई, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
AajTak
Diwali 2025: दिवाली से पहले घर की साफ-सफाई करने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, दिवाली के दौरान घर के ईशान कोण, ब्रह्म स्थान, पूर्व और उत्तर दिशा को खास तौर पर साफ करने से घर में सुख, शांति और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.
Diwali 2025: दिवाली हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे दीपावली या दीप उत्सव के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की जीत और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक माना जाता है. इस साल दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली का उत्सव मनाया जाता है.
दिवाली से पहले घर की साफ-सफाई करना शुभ माना गया है, क्योंकि मान्यता है कि स्वच्छ घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है. वास्तु शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व बताया गया है. कहा जाता है कि अगर घर की कुछ खास दिशाएं पूरी तरह से साफ हों तो घर में सुख-समृद्धि और बरकत बनी रहती है. आइए जानते हैं उन दिशाओं के बारे में.
1. ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा)
ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे पवित्र माना जाता है, क्योंकि यह देवताओं की दिशा होती है. दिवाली से पहले इस दिशा की विशेष सफाई करें. यहां मंदिर या पूजा स्थल होना शुभ माना जाता है. सफाई करते समय जल तत्व का ध्यान रखें और रोज इस स्थान पर दीपक जलाएं व जल का छिड़काव करें. मान्यता है कि अगर ईशान कोण गंदा या अव्यवस्थित रहेगा, तो मां लक्ष्मी का प्रवेश घर में नहीं हो पाएगा.
2. ब्रह्म स्थान (घर का केंद्र)
घर के बीच का हिस्सा ‘ब्रह्म स्थान’ कहलाता है और इसे घर की ऊर्जा का केंद्र माना गया है. दिवाली से पहले इस स्थान की सफाई जरूर करें. अगर यह स्थान साफ और खुला रहेगा, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और मन भी प्रसन्न रहता है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












