
Dinesh Karthik Dropped Ind Vs Pak: पाकिस्तान के खिलाफ दिनेश कार्तिक हुए बाहर तो भड़के फैन्स, बोले- ये कैसा फैसला?
AajTak
पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में टीम इंडिया ने तीन बदलाव किए हैं. इसमें सबसे हैरान करने वाला बदलाव दिनेश कार्तिक को बाहर करने का रहा है. सोशल मीडिया पर फैन्स टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर भड़क रहे हैं.
Ind Vs Pak Super 4 Asia Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में सुपर-4 मुकाबला खेला जा रहा है. दोनों टीमें एक ही हफ्ते में दूसरी बार आमने-सामने आ रही हैं. पहले मैच में भारत को जीत मिली थी, अब इस मैच पर निगाहें हैं. लेकिन टीम इंडिया ने यहां अपनी प्लेइंग-11 से हर किसी को हैरान कर दिया है, खासकर दिनेश कार्तिक को प्लेइंग-11 से बाहर करने पर फैन्स गुस्से में हैं.रोहित ने टॉस गंवाया, प्लेइंग-11 में तीन बदलाव भारत ने इस मैच में तीन बड़े बदलाव किए हैं, जिनमें दो की उम्मीद की जा रही थी. रवींद्र जडेजा के चोटिल होने की वजह से टीम में एक जगह खाली थी, जबकि हार्दिक पंड्या की वापसी होनी तय थी. लेकिन यहां पर एक बड़ा बदलाव हुआ, आवेश खान को बाहर बैठाकर रवि बिश्नोई की टीम में एंट्री करवाई गई. टीम में हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई की एंट्री हुई जबकि रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक और आवेश खान बाहर हुए.सोशल मीडिया पर फैन्स में गुस्सा जैसे ही भारत की प्लेइंग-11 सामने आई और दिनेश कार्तिक के बाहर होने की बात कन्फर्म हुई. सोशल मीडिया पर तुरंत ही फैन्स के रिएक्शन आए, कुछ लोगों ने कहा कि टीम के पास बाएं हाथ का बल्लेबाज नहीं है इस वजह से यह बदलाव हुआ है. जबकि कुछ ने कहा कि शानदार फॉर्म में चल रहे दिनेश कार्तिक को प्लेइंग-11 से बाहर करने का फैसला पूरी तरह गलत है.
Rishabh Pant is the only left-handed batsman in the top 8. Quite understandable why Dinesh Karthik is dropped.#INDvsPAK #INDvPAK #AsiaCup2022
@ImRo45 Dinesh Karthik ek hero hai sir usko play 11 main khaaliye Phir dekhiye
Dinesh Karthik Anna 💔 pic.twitter.com/SBg1DhQe9S
Rishabh Pant to Dinesh Karthik:#INDvsPAK #INDvPAK pic.twitter.com/pIuPPJsFov

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










