
Digital Gold में करें निवेश या खरीदें फिजिकल गोल्ड... जानें किसमें ज्यादा फायदा?
AajTak
Digital Vs Physical Gold : इस वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की दूसरी सीरीज ओपन हो गई है और निवेशक 15 सितंबर तक बाजार भाव की तुलना में कम कीमत पर डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं.
शादी हो या फिर कोई पर्व भारत में सोना यानी Gold खरीदना परंपरा में शामिल हो गया है, लेकिन इसके साथ ही निवेश के शानदार विकल्पों की बात आने पर भी यहीं गोल्ड (Gold Investment) पहली पसंद रहता है. लेकिन डिजिटलीकरण के इस दौर में अब सोने में निवेश के भी कई ऑप्शन मिलने लगे हैं.
सरकार खुद लोगों को सस्ता सोना बेच रही है और ये सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना यानी SGB Scheme के जरिए बेचा जा रहा है. इसमें बाजार भाव से सस्ता सोना मिलता है और निवेश पर सुरक्षा की गारंटी सरकार देती है. अब सवाल ये कि आखिर सरकार द्वारा बेचे जा रहे Digital Gold को खरीदें या फिर दुकान पर जाकर Physical Gold की खरीदारी की जाए? कहां गोल्ड में निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है? आइए जानते हैं कि दोनों में से कहां अपनी गाढ़ी कमाई लगाना बेहतर होगा.
15 सितंबर तक सस्ता सोना खरीदने का मौका सबसे पहले बात कर लेते हैं डिजिटल गोल्ड (Digital Gold) की, जो निवेश का एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है. यही कारण है कि सराकर द्वारा साल 2015 में शुरू की गई सस्ता सोना बेचने की पहल Sovereign Gold Bonds Scheme को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. इस फाइनेंशियल ईयर के लिए सॉवेरन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की दूसरी सीरीज सोमवार 11 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है और ये 15 सितंबर तक ओपन रहेगी. यानी इस तारीख तक आप बाजार भाव से सस्ता सोना खरीद सकेंगे.
हालांकि, यहां ये ध्यान देना जरूरी है कि सरकार जो सोना बेचती है, वह यह एक तरह का पेपर गोल्ड या डिजिटल गोल्ड (Digital Gold) होता है, जिसमें आपको एक सर्टिफिकेट दिया जाता है कि आप किस रेट पर सोने की कितनी मात्रा खरीद रहे हैं.
डिजिटल गोल्ड खरीदारी में फायदा ही फायदा इस डिजिटल गोल्ड को खरीदने पर रिटर्न मिलने की संभावना ज्यादा रहती है. दरअसल, इसे इस तरीके से समझ सकते हैं कि एसजीबी स्कीम के तहत गोल्ड बॉन्ड में निवेश किया जाता है, जिसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी किया जाता है. अगर फायदे की बात करें तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है और ये अश्योर्ड रिटर्न होता है. इसके अलावा इस स्कीम में सोना खरीदने पर सरकार तय किए गए रेट पर अतिरिक्त छूट भी देती है.
इसमें 50 रुपये प्रति ग्राम का डिस्काउंट ऑनलाइन खरीदारी करने वालों को मिलता है. यानी वित्त वर्ष 2023-24 के लिए इस बार 1 ग्राम सोने का जो भाव 5,923 रुपये तय किया गया है, वो ऑनलाइन खरीद पर 5,873 रुपये प्रति ग्राम होगा. स्कीम में एक वित्तीय वर्ष में एक व्यक्ति अधिकतम 500 ग्राम गोल्ड बॉन्ड खरीद सकता है, जबकि खरीदार कम से कम एक ग्राम सोने में निवेश किया जा सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










