
Dharmendra Death News: नहीं रहे धर्मेंद्र, समाचार एजेंसी IANS की खबर, आधिकारिक घोषणा का इंतजार
AajTak
Dharmendra News: मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र नहीं रहे. समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक आज उनका निधन हो गया. परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. विले पार्ले श्मशान घाट पर तमाम फिल्मी हस्तियां जमा हैं. धर्मेंद्र के परिवार के सारे लोग भी वहीं मौजूद हैं. इससे पहले एक एंबुलेंस धर्मेंद्र के घर से इसी श्मशान घाट पर पहुंची है. करण जौहर ने सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें लंबी श्रद्धांजलि प्रकट की है.
Dharmendra Death News: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का निधन हो गया. समाचार एजेंसी IANS ने ये खबर दी है. उनके स्वास्थ्य को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. इस बीच धर्मेंद्र के घर से एक एंबुलेंस को निकलते देखा गया है जो सीधे श्मशान घाट पहुंची. उनके परिवार के लोग भी पहुंचे हैं.
धर्मेंद्र 89 साल के थे. कुछ समय से वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. स्वस्थ होने के बाद धर्मेंद्र को डिस्चार्ज कर दिया गया था. मगर आज खबर है कि उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है.
फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र के निधन को लेकर पोस्ट किया, "यह एक युग का अंत है... एक बहुत बड़ा मेगा स्टार... मेनस्ट्रीम सिनेमा में एक HERO का रूप... बहुत हैंडसम और सबसे रहस्यमयी स्क्रीन प्रेजेंस... वह इंडियन सिनेमा के एक असली लेजेंड हैं और हमेशा रहेंगे... सिनेमा के इतिहास के पन्नों में खास और शानदार तरीके से मौजूद हैं..."

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












