
DGCA ने एयर इंडिया पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, इस वजह से हुई कार्रवाई
AajTak
वैध टिकट होने के बावजूद यात्रियों को बोर्डिंग से इनकार करने पर DGCA ने एयर इडिया पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है. डीजीसीए ने एयरलाइन को एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था, लेकिन इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया.
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. ये कार्रवाई वैध टिकट होने के बावजूद यात्रियों को बोर्डिंग से इनकार करने पर की गई है. इसके साथ ही सक्षम प्राधिकारी ने एयरलाइन को सलाह दी कि वह इस समस्या के समाधान के लिए तुरंत एक सिस्टम लगाएं. इतना ही नहीं, चेतावनी भी दी कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो डीजीसीए की ओर से आगे भी कार्रवाई की जाएगी.
वैध टिकट होने और समय पर एयरपोर्ट पहुंचने के बावजूद कई एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को बोर्डिंग की अनुमति नहीं देने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इसके बाद DGCA ने मंगलवार को एयर इंडिया के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की है.
DGCA ने बेंगलुरु, हैदराबाद और दिल्ली में जांच करने के बाद कहा कि दिशा-निर्देशों के बावजूद कुछ एयरलाइंस उनका पालन नहीं कर रही थीं.
जांच में सामने आया कि एयर इंडिया की ओर से विनियमन का पालन नहीं किया जा रहा था. साथ ही एयरलाइन को एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था. DGCA की ओर से कहा गया कि ऐसा लगता है कि एयरलाइन की विनियमन के संबंध में कोई नीति नहीं है. वह असहाय यात्रियों को कोई मुआवजा नहीं दे रही है,
वैध टिकट होने के बावजूद किसी यात्री को बोर्डिंग से इनकार करने के मामले में दिशा निर्देश देते हुए डीजीसीए ने कहा कि अगर कोई एयरलाइन 1 घंटे के अंदर यात्री के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था करने में सक्षम है, तो कोई भी मुआवजा नहीं दिया जाएगा. हालांकि, एयरलाइन 24 घंटे में वैकल्पिक व्यवस्था प्रदान करने में सक्षम है, तो 10,000 रुपये तक का मुआवजा निर्धारित है, जबकि 24 घंटे से अधिक समय होने पर 20 हजार रुपये तक का मुआवजा निर्धारित है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








