
Devoleena Bhattacharjee ने लैविश वेडिंग छोड़ क्यों की शहनवाज शेख संग कोर्ट मैरिज? बोलीं- पैसों की बर्बादी...
AajTak
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी सिंपल वेडिंग का राज खोला है. देवोलीना ने कहा- कोविड 19 लॉकडाउन ने मुझे जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं को समझाया और मैंने पैसों की कीमत जानी. मुझे लगता है एक समय आता है जब आप ट्रेंड तोड़ते हो और सोसायटी को ये बताते हो कि अपने वेडिंग डे को बड़ा बनाना आपको रॉयल नहीं बनाता.
टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने 14 दिसंबर 2022 को अचानक शादी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया. एक्ट्रेस ने अपने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख संग कोर्ट मैरिज की. टीवी की पॉपुलर बहू का लैविश वेडिंग छोड़ सिंपल शादी करना लोगों को शॉकिंग लगा. देवोलीना का वेडिंग लुक भी काफी ग्लिटरी नहीं बल्कि सिंपल था.
देवोलीना का शादी पर खुलासा
फैंस की उत्सुकता को कम करते हुए देवोलीना ने अपनी सिंपल वेडिंग का राज खोला है. देवोलीना ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा- मुझे लगता है जब मैं टीनएजर थी. हमेशा रॉयल वेडिंग के बारे में सोचती थी. लेकिन कोविड 19 लॉकडाउन ने मुझे जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं को समझाया और मैंने पैसों की कीमत जानी. मुझे लगता है एक समय आता है जब आप ट्रेंड तोड़ते हो और सोसायटी को ये बताते हो कि अपने वेडिंग डे को बड़ा बनाना आपको रॉयल नहीं बनाता.
''अपनी मेहनत से कमाए पैसों को बर्बाद करने की बजाय उसे जरूरतमंदों की मदद में लाना और उनकी दुआ लेना ताकि आपकी जिंदगी हैप्पी और सच्ची रहे, ये अहम है. मुझे नहीं लगता कि रॉयल लाइफस्टाइल को फॉलो करना हमेशा मुझे मदद करेगा.''
एक्ट्रेस ने क्यों की गुपचुप वेडिंग?
देवोलीना से जब पूछा गया कि उन्होंने अपनी शादी की प्लानिंग महीनों पहले की या फिर ये अचानक से लिया गया फैसला था? एक्ट्रेस कहती हैं- मैं अपने प्यार को लेकर श्योर थी. ये बड़ा दिन था और मेरी मां मेरे साथ थीं. ये हुआ और मैं यूनिवर्स का शुक्रिया अदा करती हूं कि मुझे इतना अच्छा दिन दिया.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











