
Dev Diwali 2025: देव दिवाली है आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और पौराणिक महत्व
AajTak
Dev Diwali 2025: पंचांग के अनुसार, देव दिवाली कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है. इस पर्व को देव दीपावली, त्रिपुरारी पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा जैसे अन्य नामों से भी जाना जाता है. इस महापर्व पर भगवान शिव और भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है. इस पर्व का पूजन शाम के वक्त प्रदोष काल में किया जाता है.
Dev Diwali 2025: आज देव दिवाली का पर्व मनाया जाएगा. यह त्योहार हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. देव दिवाली को देव दीपावली और त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन भगवान शिव की पूजा करना भी सबसे शुभ माना जाता है क्योंकि इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था. इसी वजह से इस दिन को 'देवताओं की दिवाली' भी कहा जाता है.
कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला ये पर्व खासतौर पर वाराणसी में बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है. जब शाम को गंगा के घाटों पर लाखों दीपक जलते हैं, तो पूरा बनारस रोशनी से जगमग हो जाता है, मानो देवता स्वयं धरती पर उतर आए हों. इसलिए, इस दिन प्रदोष काल में दीपदान करना सबसे शुभ माना जाता है.
देव दिवाली 2025 शुभ मुहूर्त (Dev Diwali 2025 Pujan Shubh Muhurat)
देव दिवाली की तिथि 4 नवंबर की रात 10 बजकर 36 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 5 नवंबर यानी आज शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा.
वहीं, ज्योतिषियों के अनुसार, देव दिवाली का पूजन और दीप दान प्रदोषकाल और गोधूली मुहूर्त में करना बहुत ही शुभ माना जाता है. इसलिए प्रदोष काल आज शाम 5 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा, गोधूली मुहूर्त शाम 5 बजकर 33 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगा.
देव दिवाली पूजन विधि (Dev Diwali 2025 Pujan Vidhi)

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












