
Dev Diwali 2022: कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही क्यों मनाते हैं देव दीपावली? राक्षस से जुड़ी है पौराणिक कथा
AajTak
Dev Diwali 2022: देव दीपावली 7 नवंबर 2022, सोमवार को मनाई जा रही है. मान्यता के मुताबिक, इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था. राक्षस से मुक्ति मिलने की खुशी मनाने देवी-देवता इस दिन काशी के गंगा घाट पर दिवाली मनाने उतरे थे. कब से इस त्योहार को मनाया जा रहा है. देव दीपावली की पौराणिक कथा, मुहूर्त, महत्व, दीपदान करने का तरीका आर्टिकल में जानेंगे.
Dev Diwali 2022: देव दीपावली आज 7 नवंबर, सोमवार को मनाई जा रही है. इसे त्रिपुरोत्सव और त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. देव दीपावली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली मनाई जाती है. 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण के कारण देव दीपावली एक दिन पहले मनाई जा रही है. इस दिन देवी-देवताओं की विधिवत पूजा करने से आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनकी कृपा बनी रहती है. इस दिन नदी में स्नान करने और दीपदान करने का भी बहुत महत्व है.
मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता धरती पर उतरते हैं और काशी में दिवाली मनाते हैं इसलिए इस त्योहार को देव दीपावली कहा जाता है. इस दिन काशी और गंगा घाटों पर काफी रौनक रहती है और दीपदान किया जाता है.
कार्तिक पूर्णिमा पर इसलिए मनाते हैं देव दीपावली
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, त्रिपुरासुर नाम के एक राक्षस ने धरती वासियों को परेशान कर रखा था और उससे त्रस्त होकर सभी देवतागण भगवान शिव के पास पहुंचे. भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था. उससे मुक्ति मिलने के बाद देवता भगवान शिव की नगरी काशी पहुंचे और वहां दीप प्रज्जवलित कर खुशी मनाई. तब से लेकर आज तक यह त्योहार मनाया जा रहा है.
देव दीपावली 2022 शुभ मुहूर्त ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, पूर्णिमा तिथि 7 नवंबर शाम 4 बजकर 15 मिनट से शुरू होगी और 8 नवंबर को शाम 4 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी. 8 नवंबर को चंद्रग्रहण होने के कारण देव दीपावली एक दिन पहले मनाई जा रही है जिसका मुहूर्त आज यानी 7 नवंबर को शाम 5 बजकर 14 मिनट से शाम 7 बजकर 49 मिनट तक है. शुभ मुहूर्त में पूजन के लिए 2 घंटे 32 मिनट का समय मिलेगा.
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, देव दीपावली में पूजा और दीपदान प्रदोष काल में करना शुभ माना गया है इसलिए शाम 5 बजकर 14 मिनट से 7 बजकर 49 मिनट का समय उत्तम रहेगा.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









