
Deoghar Ropeway Accident: देवघर में जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन, हादसे पर खड़े हो रहे 5 बड़े सवाल
AajTak
झारखंड के देवघर में रोपवे हादसे से हड़कंप है. 21 घंटे से रेस्क्यू ऑपरशन चल रहा है, अब तक 19 लोगों को निकाला गया है. कल शाम 4 बजे देवघर में ये हादसा हुआ. रोप-वे में 48 लोग सवार थे, इनमें 19 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, वहीं, एक महिला की मौत की भी खबर है. वायु सेना के एमआई 17 हेलीकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं. हादसे की वजह टेक्नीकल चूक बताया जा रहा है. हादसा पत्थर से टकराने की वजह से हुआ. रामनवमी के कारण कल वहां भारी भीड़ थी. देखें वीडियो.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










