
Dengue Fever Diet: डेंगू मरीज की डाइट में शामिल करें ये जरूरी चीजें, तेजी से होगी रिकवरी
AajTak
डॉक्टर्स कहते हैं कि एक स्वस्थ व्यक्ति कि शरीर में सामान्यत: डेढ़ लाख से चार लाख तक प्लेटलेट्स होते हैं. डेंगू के बुखार में जब ये प्लेटलेट्स घटकर 50 हजार के नीचे चले जाएं तो समझ लीजिए रोगी की जान खतरे में है. हेल्थ एक्सपर्ट्स कुछ घरेलू उपायों को प्लेटलेट्स रिकवर करने के लिए कारगर मानते हैं.
Dengue Fever Diet Chart: डेंगू का बुखार एडीज मच्छर के काटने से फैलता है. डेंगू में मरीज के शरीर की प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगती हैं. यदि इसमें मरीज की सेहत का ख्याल ना रखा जाए तो उसकी मौत भी हो सकती है. डॉक्टर्स कहते हैं कि एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में सामान्यत: डेढ़ लाख से चार लाख तक प्लेटलेट्स काउंट होता है. डेंगू के बुखार में जब ये प्लेटलेट्स घटकर 50 हजार के नीचे चला जाए तो समझ लीजिए मरीज की जान खतरे में है. हेल्थ एक्सपर्ट्स डेंगू में कुछ घरेलू उपायों को प्लेटलेट्स रिकवरी के लिए कारगर मानते हैं.
शरीर में पानी की कमी ना होने दें डेंगू के बुखार में सबसे ज्यादा जरूरी है कि मरीज के शरीर में पानी की कमी ना होने दें. उसे ताजे फलों का रस, सूप, फ्रेश नारियल का पानी, अनार और अनानास का जूस देते रहें. इसमें बुखार और कमजोरी को दूर करने के लिए रीहाइड्रेशन ही सबसे अच्छी थैरेपी होती है.
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन डेंगू के बुखार में मरीज को हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए. आप इनका सूप, सलाद और सब्जी बनाकर भी मरीज को दे सकते हैं. डेंगू के बुखार में ये चीजें तेजी से रिकवर करने का काम करती हैं.
डाइट में पौष्टिट चीजें शामिल करें डेंगू के बुखार में मरीज की भूख मर जाती है. पाचन क्रिया भी सुस्त पड़ जाती है. इसलिए उसकी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल किया जाना चाहिए जो पौष्टिक होने के साथ-साथ आसानी से डाइजेस्ट हो सकें. इसके लिए आप मिक्स वेज खिचड़ी, दलिया और दाल जैसी चीजें खाने में दे सकते हैं. आप चाहें तो खाने का जायका बढ़ाने के लिए तुलसी के पत्ते, धनिया, लहसुन, अदरक और नींबू जैसी चीजें डाइट में शामिल कर सकते हैं.
बकरी का दूध डेंगू के बुखार में प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए बकरी का दूध बहुत कारगर माना जाता है. इसलिए बेहतर होगा कि मरीज को आप गाय या भैंस की जगह बकरी का दूध दें. कुछ एक्सपर्ट्स दावा करते हैं कि पपीते का पत्ता ब्लड प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने में मदद कर सकता है.
इन बातों का भी रखें ख्याल डेंगू के बुखार से बचाव में कुछ बातों का विशेष ख्याल रखें. अपने घर के आस-पास गंदगी ना होने दें. घर के आस-पास कहीं भी पानी जमा ना होने दें. कोशिश करें कि पानी के बर्तन पूरी तरह से ढके रहें. मच्छरों से बीमारियों का खतरा बढ़ने पर फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें और मॉस्किटो किलर स्प्रे का प्रयोग करें.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.










