
Delhi Weather Today: अगले कुछ घंटों में दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं भी चलेंगी
AajTak
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को शनिवार शाम भारी बारिश और तेज हवाओं से गर्मी से राहत मिलेगी, आईएमडी ने 40-50 किमी प्रति घंटे की हवा की रफ्तार का पूर्वानुमान किया है. दिल्ली के महरौली, तुगलकाबाद और एयरपोर्ट सहित एनसीआर के कई क्षेत्रों को इस बारिश से प्रभावित होने की संभावना है.
Delhi Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिलने जा रही है. शनिवार शाम को दो घंटे के लिए बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जताई है. आईएमडी के अनुसार, 40 से 50 किमी प्रति किमी हवा चलने की संभावना है.
कौन से क्षेत्र होंगे प्रभावित?
दिल्ली के महरौली, तुगलकाबाद, जाफरपुर, नजफगढ़, इग्नू, अय्यनागर, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, वसंत कुंज और डेरामंडी के हिस्से प्रभावित होंगे. वहीं, एनसीआर की बात करें तो फरीदाबाद, बल्लभगढ़, गुड़गांव और मानसेर प्रभावित होंगे.
दिल्ली में तेज बारिश के साथ अचानक आया था तूफान
आज (3 मई) से पहले शुक्रवार सुबह को दिल्ली में तेज बारिश के साथ अचानक तूफान आया था. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी. तीन घंटे में करीब 80 मिलीमीटर बारिश हुई. हालांकि, आईएमडी की ओर से दिल्ली में बारिश और तूफान को लेकर सटीक जानकारी नहीं दी गई थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










