
Delhi Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली को बस कुछ दिन राहत, जानें 'मई वाली गर्मी' पर क्या है अपडेट
AajTak
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली में भी नजर आ रहा है. यही वजह है कि दिल्लीवासियों को अभी तक तेज गर्मी और लू से राहत है. हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, 4 मई के बाद दिल्ली में गर्मी बढ़ने की संभावना है.
दिल्ली में अप्रैल के महीने में लोगों को तेज गर्मी और लू के प्रकोप का सामना नहीं करना पड़ा और इसका कारण है पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी, जिसकी वजह से दिल्ली के लोगों को चिलचिलाती गर्मी और लू से राहत रही. अप्रैल महीने के केवल एक दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा. अप्रैल के महीने में तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी का अहसास नहीं होने दिया.
वहीं पहाड़ों पर बेमौसम बर्फबारी और बारिश के हालात बने हुए हैं, जिसकी वजह से दिल्लीवासियों को फिलहाल तेज गर्मी और हीटवेव का सामना नहीं करना पड़ रहा है. हालांकि ऐसा ज्यादा दिन रहने वाला नहीं है. IMD के मुताबिक, मई के शुरुआती तीन दिन तापमान में कमी देखी जा रही है लेकिन 4 मई को पारा 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा. इस दिन दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है.इस हफ्ते कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम दिल्ली में आज यानी 1 मई को तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. इसके बाद 3 मई को भी दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी. यही तेज हवाएं दिल्लीवालों के लिए राहत बन रही हैं. हालांकि मई के हर बढ़ते दिन अब तापमान में बढ़त देखी जा सकती है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 रह सकता है. इसके बाद 2 मई को ये 37 पहुंचेगा और 4 मई को बढ़कर 40 तक पहुंच जाएगा. यानी ये कहा जा सकता है कि दिल्ली में अब गर्मी अपने पैर पसारना शुरू कर देगी.
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 4 और 7 मई को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. लेकिन बारिश से तापमान में गिरावट नहीं देखी जाएगी. इस पूरे हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेककैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 3 दिनों तक दिल्ली में पारा 38 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बढ़ने की संभावना नहीं है. वहीं दिन के दौरान तेज हवाएं चलेंगी और 4 मई को तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है. इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ और प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण उत्तरी मैदानी इलाकों में प्री-मानसून मौसम में बढ़ोत्तरी होगी. इस मौसमी गतिविधि का दिल्ली पर भी असर होगा. लेकिन ज्यादातर बारिश और तेज हवाएं दिन के आखिर में होगी, इसलिए तापमान बढ़ने की संभावना है. वहीं अगले सप्ताह के मध्य तक दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










