
Delhi Weather: नवंबर में 33 डिग्री से ज्यादा तापमान! दिल्ली में क्यों नहीं आ रही सर्दी? जानिए वजह
AajTak
Delhi Weather Update: नवंबर महीने का एक हफ्ता बीत चुका है लेकिन दिल्ली में सर्दी नहीं पड़ रही है. राष्ट्रीय राजधानी में नवंबर में गर्मी का एहसास हो रहा है. IMD के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो नवंबर के महीने के लिए 2008 के बाद से सबसे अधिक है. आमतौर पर नवंबर के महीने में दिल्ली में ठंड की दस्तक हो जाती है. आइए जानते हैं दिल्ली में क्यों नहीं आ पड़ रही ठंड.
दिल्ली में नवंबर में सर्दी के कपड़े निकाल लिए जाते हैं. ख़ास तौर पर उस वक्त जब अक्टूबर के महीने में ही दिवाली और छठ सब मना चुके हों. लेकिन सोमवार को दिल्ली में एक अनूठा रिकॉर्ड बना और वो था पिछले 13 सालों में नवंबर के सबसे गर्म दिन का. हर कोई हैरान है कि आखिरकार अचानक ऐसा क्या हुआ कि सर्दी के लिए पहचान रखने वाली दिल्ली में नवंबर के महीने में दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. आजतक ने इसके पीछे की वज़ह जानने के लिए मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की राय जाननी चाही, तो पता चला कि कुछ ऐसा हुआ जो आमतौर पर इन महीनों में कम देखने को मिलता है. आइए जानते हैं दिल्ली में अबतक क्यों नहीं हुई ठंड की दस्तक.
हवा की बदली दिशा ने कर दिया खेल दरअसल, आमतौर पर इन दिनों यानी नवंबर के महीने में दिल्ली और आसपास के इलाकों में पछुआ हवाएं चलती हैं. ये हिमालय और कई बार तो उसके भी पार यूरोपीय देशों तक से ठंडी हवाएं लेकर आती हैं. लेकिन पिछले तीन दिनों से दिल्ली में हवाओं का रुख बदला हुआ है. मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक आर के जेनामनि कहते हैं कि मौजूदा रिकॉर्ड अधिकतम तापमान की वज़ह यही पुरवैय्या हवाएं ही हैं. पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं जिनको ईस्टरली हवाएं कहा जाता है वो आम तौर पर सर्दियों के मौसम में गर्मी का एहसास दिलाती हैं.
आने वाले दिनों में बारिश भी होने के आसार इन दिनों एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बना हुआ है, जिसकी वज़ह से वहां ऊपरी इलाकों में बर्फबारी भी दर्ज की गई है. उसके असर से दिल्ली में भी अगले दो दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और मुमकिन है कि कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो. हवा की रफ्तार भी 10 किलोमीटर प्रति घंटा से तेज़ चलेगी. गौरतलब है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते के बाद दिल्ली में बारिश नहीं हुई है और मौसम कमोबेश शुष्क ही बना हुआ है.
प्रदूषण से मिलेगी राहत तापमान अधिक होने का रिकॉर्ड कुछ मायनों में दिल्ली के लिए अच्छा भी है. पिछले हफ्ते दिल्ली की एयर क्वालिटी सीवियर और सीवियर प्लस कैटेगरी में पहुंच गई थी. लेकिन जब तापमान बढ़ता है तो हवा फैलती भी है और उसकी वजह से प्रदूषण करने वाले कारकों की मिक्सिंग हाईट भी ऊपर हो जाती है और प्रदूषण का स्तर कम दिखता है. इसके अलावा हवा की बढ़ी रफ्तार भी प्रदूषण के कारकों को आसानी से तितर बितर कर देती है.
10 नवंबर से फिर गिरने लगेगा तापमान मौजूदा मौसम का सिस्टम 10 तारीख तक चलने के आसार हैं, जिसके बाद एक बार फिर से हवा अपना रुख बदलेगी और पश्चिम से आने वाली हवाएं तापमान को नीचे ले जाएंगी. अगर तबतक पंजाब हरियाणा में पराली जलनी कम नहीं होती तो मुमकिन है कि प्रदूषण भी फिर से वापसी करे.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







