
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बारिश-ओले से बदला मौसम, आज चलेंगी ठंडी हवाएं, जानें IMD अलर्ट
AajTak
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदला और गरज के साथ तेज बारिश हुई. साथ ही राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े. मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे दिन में हल्ली ठंड महसूस होगी.
Delhi Weather Forecast Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे इलाकों में मौसम ने करवट ली है. दिल्ली-एनसीआर में देर रात गरज के साथ बारिश होने से न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आई है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) यानी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी का मौसम करवट ले रहा है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









