
Delhi Weather: दिल्ली में सबसे ठंडी सुबह लेकिन पारा अब भी 10 डिग्री से ऊपर, जानिए मौसम का हाल
AajTak
IMD Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के तापमान में गिरावट का कारण उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही हवाएं हैं, जो पर्वतीय क्षेत्रों से ठंडक ला रही हैं. संभावना है कि शुक्रवार को तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर सकता है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस सीजन में अभी तक 10 डिग्री सेल्सियस से कम न्यूनतम तापमान दर्ज नहीं किया गया है. सफदरजंग में इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान आज (गुरुवार), 28 नवंबर को 10.1 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया. जबकि इससे पहले 21 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन 25 नवंबर तक यह फिर से 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान में गिरावट का कारण उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही हवाएं हैं, जो पर्वतीय क्षेत्रों से ठंडक ला रही हैं. संभावना है कि शुक्रवार को तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर सकता है. IMD की मानें तो इस साल अक्टूबर में रिकॉर्ड स्तर का उच्च तापमान दर्ज किया गया, जिसने 74 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा. अब नवंबर में भी तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 4 दिसंबर तक दिल्ली का न्यूनतन तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक ही बना रह सकता है.
वहीं, वायु गुणवत्ता की बात करें तो प्रदूषण का स्तर भी अत्याधिक बना हुआ है, क्योंकि इस नवंबर में दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से नीचे नहीं आया है. प्रदूषण के उच्च स्तर के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने कहा कि मौसम की स्थिति, बदलते मौसम के पैटर्न और विशेष रूप से ग्लोबल वार्मिंग इसके लिए जिम्मेदार हैं. इस साल असामान्य रूप से उच्च तापमान और उच्च प्रदूषण स्तरों के कारणों में से एक दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ द्वारा प्रेरित किसी भी प्रणाली का अभाव है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







