
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश से गिरा पारा, औसत से कम तापमान के बीच जान लें कैसा रहेगा मौसम
AajTak
Delhi Rains: दिल्ली में पिछले दो-तीन दिनों से हल्की से मध्यम बारिश देखी जा रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश से तापमान में गिरावट आई है. इस बीच मौसम विभाग ने अभी अगले दो दिन ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान जताया है. आइए जानते हैं दिल्ली के मौसम का हाल.
Delhi Weather Forecast Today: देश की राजधानी में पिछले 2 दिनों से हल्की मध्यम बारिश देखने को मिल रही है. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज, 7 अगस्त को भी बारिश हुई है. बारिश की गतिविधियों के बीच दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
आईएमडी के अनुसार, आज आसमान में बादल छाए रहने के बीच हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल रही है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम दर्ज किया गया है. IMD के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 92 दर्ज की गई थी.
अगले 3 दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में कल यानी सोमवार को भी हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, मॉनसून की ट्रफ उत्तर की ओर आ चुका है. यही वजह है कि पिछले दो-तीन दिनों से दिल्ली में ठीक-ठाक बारिश देखी जा रही है. हालांकि, बारिश की वजह से एनसीआर के कई इलाकों में भारी जलजमाव देखने को मिला है. वहीं, कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की भी स्थिति नजर आई.
यहां भी होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी बारिश देखने को मिल सकती है. आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट नजर आ सकती है, जिसके चलते उमस में और कमी आएगी. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में अब मौसमी गतिविधियां कम होने वाली हैं लेकिन दिल्ली एनसीआर में हल्की फुल्की बारिश अभी जारी रहेगी. ऐसे में तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










