
Delhi Weather: दिल्ली में अब गर्मी करेगी परेशान! 33 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानें होली पर कैसा रहेगा मौसम
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में होली के त्योहार तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. 25 मार्च यानी होली के दिन दिल्ली में आसमान साफ रहेगा, लेकिन बीच-बीच आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. हालांकि इस दौरान बारिश होने के कोई आसार नहीं है.
दिल्ली में ठंड की विदाई हो चुकी है और अब लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है. राजधानी में दिन के तापमान में वृद्धि होना शुरू हो गई है. हालांकि रात में हल्की ठंडक बनी हुई है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में होली के त्योहार तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. लेकिन न्यूनतम तापमान में अधिक बढ़त होती नजर नहीं आ रही है यानी सुबह-शाम में हल्की ठंड बनी रहेगी. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आने वाले दिनों आसमान साफ रहेगा, लेकिन बीच-बीच में आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. हालांकि इस दौरान बारिश होने के कोई आसार नहीं है. IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है. कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट होली के दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम आगामी 25 मार्च को होली है. मौसम विभाग का कहना है कि उस दिन आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी. वहीं होली के दिन बारिश होने की कोई आशंका नहीं है. इस दौरान हवा की गति 14 किमी प्रति घंटे तक रहने की उम्मीद है, जो अलग-अलग दिशाओं से धीमी गति से चलेगी.कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक होली के दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है. यानी कुल मिलाकर 25 मार्च को मौसम खुशनुमा रहेगा और लोग होली के उत्सव का आनंद ले सकेंगे. इसके अलावा मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए दिल्लीवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. क्योंकि दिन और रात के तापमान में काफी अंतर है ऐसे में बीमार होने की ज्यादा आशंका रहती है.नोएडा और गाजियाबाद का मौसम नोएडा और गाजियाबाद में इस पूरे हफ्ते आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते नोएडा का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं गाजियाबाद में इस पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










