
Delhi Weather: ठंडी हवाओं से दिल्ली में ठिठुरन, आसमान में कोहरा और स्मॉग, जानें मौसम का हाल
AajTak
Delhi Air Quality, Pollution Updates: उत्तर भारत में कोहरे ने भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं लेकिन दिल्ली में कोहरा बहुत अधिक देखने को नहीं मिल रहा है. इसी बीच प्रदूषण भी कहर बरपा रहा है. इस हफ्ते की शुरुआत से ही दिल्ली में हवा का स्तर बिगड़ा हुआ है. आइये जानते हैं, आज क्या है दिल्ली के मौसम और प्रदूषण का हाल.
Delhi Pollution: ठंड ने दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. एक तरफ पहाड़ों पर बर्फबारी धीमी हो रही लेकिन मैदानी इलाकों में ठंड पूरा दम भर रही है. देश की राजाधानी दिल्ली में ठंडी हवाओं का दौर जारी है, जिससे ठिठुरन जैसी स्थिति पैदा हो रही है. सुबह और शाम के वक्त तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है.
वैसे तो कोहरे ने भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं लेकिन दिल्ली में कोहरा बहुत अधिक देखने को नहीं मिल रहा है. इसी बीच प्रदूषण भी कहर बरपा रहा है. इस हफ्ते की शुरुआत से ही दिल्ली में हवा का स्तर बिगड़ा हुआ है. आइये जानते हैं, आज क्या है दिल्ली के मौसम और प्रदूषण का हाल.
प्रदूषण की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली में आज, 22 दिसंबर की सुबह औसम वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 342 दर्ज किया गया, जो कल 331 रिकॉर्ड किया गया था. आज प्रदूषण में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली. आइये जानते हैं आज क्या है दिल्ली के इलाकों का हाल.
दिल्ली के विभिन्न इलाकों का AQI
बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' माना जाता है. प्रदूषण के बीच दिल्ली में GRAP के स्टेज 3 की पाबंदियां लागू हैं.
दिल्ली का मौसम

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








