
Delhi Weather: गर्मी से सावधान! दिल्ली में 37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, मौसम पर जानें IMD अपडेट
AajTak
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, आर्द्रता 21 प्रतिशत से 80 प्रतिशत के बीच रही. पिछले कई दिनों में अधिकतम तापमान में ये भारी बढ़त है. वहीं, आने वाले दिनों में दिल्ली में गर्मी और सताएगी.
राष्ट्रीय राजधानी में बारिश से हुई गुलाबी ठंड के बाद अब दिल्ली में गर्मी सताने लगी है. पिछले दो दिन से दोपहर के वक्त तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई और तापमान नए रिकॉर्ड बनाने लगा है. हालांकि, रात के वक्त हल्की ठंडा चल रही है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में अब गर्मी का सितम देखने को मिलेगा और आने वाले दिनों में पारा बढ़ेगा. आइये जानते हैं, दिल्ली के मौसम पर क्या है आईएमडी अपडेट.
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, आर्द्रता 21 प्रतिशत से 80 प्रतिशत के बीच रही. पिछले कई दिनों में अधिकतम तापमान में ये भारी बढ़त है.
आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
आज के मौसम की बात करें तो सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है, जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. मगंलवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा. बुधवार की बात करें तो न्यूनतम तापमान एक प्लाइंट बढ़कर 17 डिग्री पहुंच सकता है. हफ्ते के अंत तक यानी शनिवार तक न्यूनतम तापमान बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. लेकिन इस पूरे हफ्ते आसमान में हल्क बादल छाए रहेंगे.
नोएडा का तापमान
दिल्ली से सटे नोएडा की बात करें तो यहां के न्यूनतम तापमान में दिल्ली के मुकाबले भारी बढ़त देखी जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. शनिवार तक ये बढ़कर 23 और 38 डिग्री हो सकता है. वहीं, 11 से 13 अप्रैल को दिन के वक्त तेज हवाएं चल सकती हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










