
Delhi Violence Case: दिल्ली हिंसा की जांच.... कहां-कहां तक आंच? देखें
AajTak
दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा के 14 किरदारों को फिलहाल दबोच लिया है. इनके जरिए पुलिस पूरी साजिश की तह तक पहुंचने की कोशिश में है लेकिन इन 14 में से 2 किरदार ज्यादा अहम माने जा रहे हैं पहला जिसने हिंसा भड़काने का माहौल बनाया और दूसरा जिसने माहौल बिगड़ने पर पिस्तौल निकाल ली.दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस ने 10 टीमें बना ली हैं जो इस मामले में जांच कर रही हैं. पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के उपद्रवियों से अवैध पिस्टल बरामद की गई है जिससे फयरिंग की गई थी. आरोपी अंसार जो गिरफ्तार हुआ है उसे हिस्ट्रीशीटर बताया गया है. देखें ये एपिसोड.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










