
Delhi violence जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा के दौरान कैसे हुआ उपद्रव? स्थानीय लोगों ने बताया
AajTak
दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के दिन निकली शोभायात्रा के दौरान उपद्रव की शुरुआत कैसे हुई? इसका ब्यौरा जहां उपद्रव हुआ, वहां के लोगों ने बताया है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार की देर शाम हनुमान जयंती पर निकली शोभायात्रा के दौरान उपद्रव की घटना सामने आई. पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की घटना हुई तो दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सड़कों पर उतर आए और करीब घंटेभर में ही हालात को नियंत्रित कर लिया. हालांकि, माहौल अब भी तनावपूर्ण बना हुआ है.
सवाल ये है कि आखिर हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान उपद्रव शुरू कैसे हुआ? इसे लेकर दोनों ही पक्षों के अपने-अपने दावे हैं. एक पक्ष ये दावा कर रहा है कि पीछे से पथराव किया गया तो दूसरे पक्ष का दावा है कि उनके धार्मिक स्थल के अंदर दाखिल होने की कोशिश की गई. अब सच क्या है ये तो घटना की जांच के बाद ही सामने आ सकेगा लेकिन इलाके में तनाव है.
पुलिस का दावा है कि हालात नियंत्रण में हैं लेकिन जहांगीरपुरी की सड़कों पर,गलियों में उपद्रव के निशान हालात की गंभीरता बयान कर रहे हैं. सड़कों पर पत्थर और चप्पलें बिखरी पड़ी हैं. आजतक ने दोनों पक्षों से बात की. जहां उपद्रव हुआ, वहां के रहने वाले लोग ये कह रहे हैं कि सुबह से ही अलग-अलग शोभायात्रा जा रही थीं. सब कुछ शांतिपूर्वक चल रहा था.
ये भी पढ़ें- जहांगीरपुरी में शोभायात्रा पर पथराव, उपद्रव-आगजनी के बाद RAF के 200 जवान तैनात
लोगों का दावा है कि शोभायात्रा में शामिल कुछ लोग एक पक्ष के धार्मिक स्थल में घुसने की कोशिश कर रहे थे. इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ. जमीयत उलेमा हिंद दिल्ली के मोहम्मद आबिद का दावा है कि जिस वक्त यह शोभायात्रा वहां से गुजर रही थी, कई बार आई और फिर वापस गई. लोग धार्मिक स्थल में घुसने और अपना झंडा लगाने की कोशिश कर रहे थे.
ये भी पढ़ें- सांप्रदायिक हिंसा पर विपक्ष नाराज, संयुक्त बयान में कहा- नफरत फैलाने वालों को सरकारी संरक्षण

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










