
Delhi University: असिस्टेंट प्रोफेसर्स की नियुक्ति को लेकर DU प्रशासन के खिलाफ एकजुट हुए शिक्षक, जानें पूरा मामला
ABP News
Delhi University: सहायक प्रोफेसर्स की नियुक्ति (Assistant Professors Appointment) को लेकर दिल्ली विश्वविद्याल के शिक्षक एकजुट हो गए हैं.
Delhi University News: सहायक प्रोफेसर्स की नियुक्ति (Assistant Professors Appointment) को लेकर दिल्ली विश्वविद्याल के नए वीसी (Delhi University New Vice chancellor ) को शिक्षक संगठनों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है. शुक्रवार को शिक्षक संगठन डूटा (DUTA) ने दिल्ली विश्वविद्यालय में हड़ताल का एलान किया है. डूटा ने दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन को नियुक्ति प्रक्रिया में 4 हजार तदर्थ शिक्षकों की अनदेखी के खिलाफ चेतावनी दी है.
दिल्ली विश्वविद्यालय में आज विश्वविद्यालय की एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक होनी है. इस बैठक के लिए तय किए गए कुछ एजेंडा प्रावधानों को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ यानी डूटा ने भी अपनी आपत्ति दर्ज की है. दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से सहायक प्रोफेसर्स की भर्ती प्रक्रिया के लिए ये नए प्रावधन किए गए हैं. शिक्षकों ने इस प्रावधान पर विरोध जताते हुए कहा है कि इससे दिल्ली विश्वविद्यालय में कार्यरत 4000 शिक्षक तदर्थ और अस्थायी शिक्षक बेरोजगार हो जाएंगे. डीटीएफ की सचिव प्रोफेसर आभा देव हबीब ने शिक्षकों से वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में आने की अपील की है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












