
Delhi Traffic News: दिल्ली में आज भी कई रास्ते बंद, 7-12 बजे तक इन रूट्स से बचें
AajTak
Delhi Traffic News: दिल्ली में आज भी कई रास्ते बंद हैं. सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसकी जानकारी दी है.
Delhi Traffic News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से आज फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ऑफिस में पूछताछ होगी. ईडी यहां उनसे नेशनल हेराल्ड केस को लेकर सवाल-जवाब कर रही है. राहुल को मिले नोटिस का कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध कर रहे हैं. इसको लेकर राजधानी दिल्ली में कई सड़कों पर ट्रैफिक की आवाजाही बंद की गई है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुछ ट्वीट किये हैं. बताया गया है कि सुबह 7 से 12 बजे के बीच मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड जाने से बचें. कहा गया है कि विशेष इंतजामों की वजह से इन सड़कों पर यातायात आवाजाही नहीं हो सकेगी.
Kindly avoid Motilal Nehru Marg, Akbar Road, Janpath & Man Singh Road between 0700 hrs & 1200 hrs. Due to special arrangements traffic movement will not be possible on these roads.
इसी तरह की गाइडलाइंस गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन के लिए जारी हुई है.
ट्रैफिक पुलिस ने आगे बताया है कि विशेष ट्राफिक व्यवस्था के कारण नई दिल्ली में गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड से आगे बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी.
बता दें कि कल राहुल गांधी ईडी के सामने पेश हुए थे. उनसे करीब 8.30 घंटे पूछताछ हुई थी. सुबह जब राहुल गांधी ईडी ऑफिस के लिए निकले थे तब उनके साथ हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता भी थे. इस दौरान जो प्रदर्शन हुआ उसमें 459 कांग्रेसी कार्यकर्ता हिरासत में लिये गए थे. ये लोग राहुल को मिले ईडी के समन का विरोध कर रहे थे. इस प्रदर्शन को कांग्रेस ने सत्याग्रह नाम दिया था.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








