
Delhi Terror Module में Mumbai से एक संदिग्ध गिरफ्तार, देखें
AajTak
महाराष्ट्र एटीएस और मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक संयुक्त टीम ने आतंकी मॉड्यूल मामले में एक गिरफ्तारी की है. पिछले दिनों दिल्ली पुलिस द्वारा एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किए गया. इसी मामले में मुंबई के जोगेश्वरी इलाके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. आतंकी मॉड्यूल में देश के अलग-अलग राज्यों से अब तक 6 गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी हैं. इस मॉड्यूल के तहत देश में त्योहार पर बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना थी. देखें

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










