
Delhi Schools Closed: नवंबर में ही दिल्ली में विंटर वेकेशन, 'प्रदूषण संकट' के बीच केजरीवाल सरकार ने स्कूलों में छुट्टी का किया ऐलान
AajTak
Winter Vacation 2023: स्कूलों में विंटर ब्रेक की छुट्टियां अमुमन दिसंबर-जनवरी के महीने में घोषित की जाती हैं लेकिन इस बार सरकार ने काफी पहले सर्दी की छु्ट्टियां घोषित कर दी हैं. दिल्ली सरकार का यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
दिल्ली सरकार ने बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देजनर नवंबर ही विंटर वेकेशन का ऐलान कर दिया है. सभी स्कूलों में 09 नवंबर से 18 नवंबर तक विंटर ब्रेक यानी सर्दी की छुट्टियां घोषित की गई हैं. इससे पहले वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली सरकार ने 03 और वंबर को स्कूलों में फिजिकल क्लासेस बंद करके ऑनलाइन क्लासेस पर शिफ्ट कर दिया था. जिसे में बाद में 10 नवंबर तक बढ़ाया गया था. अब राष्ट्रीय राजधानी में 18 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे.
दरअसल, स्कूलों में विंटर ब्रेक की छुट्टियां अमुमन दिसंबर-जनवरी के महीने में घोषित की जाती हैं लेकिन इस बार सरकार ने काफी पहले सर्दी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं. दिल्ली सरकार का यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
पिछले कई दिनों से दिल्ली में वायु प्रदूषण 'खतरनाक' स्थिति पर बना हुआ है. कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 900 के पार तक पहुंच गया है. बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 10वीं और 12वीं क्लास छात्रों को छोड़कर सभी क्लासेस 10 नवंबर तक ऑनलाइन मोड में चल रही थीं. लेकिन इस बीच अरविंद केजरीवाल ने समय से पहले ही सर्दी की छुट्टियां घोषित करने का निर्देश जारी किया है.
प्रदूषण के चलते दिल्ली में सभी स्कूलों को औपचारिक आदेश जारी किया गया. ऐसे में प्रदूषण के चलते जो स्कूल बंद करने पड़े हैं उससे कहीं बच्चों की पढ़ाई का नुकसान ना हो इसलिए इन छुट्टियों को विंटर ब्रेक के साथ एडजस्ट किया जा रहा है.
शुक्रवार से बंद हैं प्राइमरी स्कूल इससे पहले गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के सभी सरकारी और प्राइमरी स्कूलों को दो दिन बंद रखने की घोषणा की थी. नर्सरी से कक्षा 5 तक के सभी स्कूल शुक्रवार और शनिवार (3 और 4 नवंबर) को बंद रहे. हालांकि इस दौरान ऑनलाइन क्लासेस जारी रही. अब रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण और बढ़ गया है. कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लेवल 900 के पार पहुंच गया है.
बता दें कि सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषण से अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. क्योंकि तेज हवा और बारिश वायु प्रदूषण से छुटकारा मिल सकता है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार नहीं बन रहे हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










