
Delhi Rains: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज बारिश, गर्मी-उमस से भी राहत
AajTak
IMD Rainfall Alert: दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार दोपहर तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है.
Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार दोपहर को आखिरकार मौसम का मिजाज बदल गया. कई इलाकों में तेज बारिश ने दस्तक दे दी, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से राहत मिली है. झमाझम बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.
दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई. आईटीओ के पास से सामने आए वीडियो में लोग भीगने से बचने के लिए फुटओवर ब्रिज के नीचे खड़े हुए दिखाई दिए. वहीं, इंडिया गेट पर भी तेज बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया.
#WATCH | Bringing respite from heat and humidity, rainfall lashes Delhi. Visuals near India Gate. pic.twitter.com/BG2vYDmlF3
दिल्ली में मॉनसून ने पिछले महीने 30 जून को एंट्री की थी, लेकिन उसके बाद से ज्यादा बारिश नहीं हुई. मौसम विभाग (IMD) भी बारिश को लेकर सटीक भविष्यवाणी करने में संघर्ष कर रहा है. एक्सपर्ट्स ने स्वीकार किया है कि सटीक पूर्वानुमान करना एक जटिल प्रक्रिया है. दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने पिछले 10 दिनों में सिर्फ 2.6 मिमी बारिश दर्ज की है, जोकि काफी कम है. एक जून से मॉनसून का मौसम शुरू होने के बाद से 126.7 मिमी के सामान्य के मुकाबले 144.3 मिमी बारिश हुई है. 30 जून- 1 जुलाई को मौसम की पहली भारी बारिश के बाद IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. 1 जुलाई को शहर में मध्यम बारिश की चेतावनी दी थी.
मौसम विभाग ने भी आज दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में बारिश का अनुमान जताया था. मौसम विभाग ने सोमवार दोपहर को जारी किए अपडेट में कहा है कि नॉर्थ, नॉर्थ-वेस्ट, वेस्ट, साउथ-वेस्ट, साउथ, ईस्ट दिल्ली और एनसीआर, रोहतक आदि इलाकों में अगले दो घंटों में बारिश होने जा रही है. इसके अलावा, चरखी दादरी, झज्जर, कसोली, रेवाड़ी (हरियाणा), देवबंद, शामली, खतौली (यूपी) आदि में भी बारिश होने जा रही.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








