
Delhi Rains: दिल्ली के मौसम में बदलाव, कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश, गर्मी से राहत
AajTak
IMD Rainfall Alert: दिल्ली में बुधवार को तेज बारिश हुई. मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. अगस्त में भारी बारिश की कमी के बाद, सितंबर में अब तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में मॉनसून गतिविधि मंद रही है.
Delhi Rainfall Update: इस साल का मॉनसून कई राज्यों के लिए अच्छी बारिश लेकर आया तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए फीका ही साबित रहा. जिस तरह बारिश की उम्मीद की गई थी, वैसी बरसात राजधानी के लोगों को नसीब नहीं हुई. आखिरकार बुधवार को दिल्ली में तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. आधा सितंबर बीतने के बावजूद दिल्ली वाले उमस भरी गर्मी से बेहद ही परेशान थे.
पिछले दो-तीन दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा था, लेकिन दिल्ली में अच्छी बारिश नहीं हो रही थी. राजधानी के कई इलाकों में बुधवार को तेज बरसात हुई. पश्चिमी दिल्ली में बारिश की शुरुआत तीन बजे के करीब हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया. इस बीच, तेज हवाएं भी चलीं, जिससे मौसम से गर्मी भी दूर हो गई.
मौसम विभाग ने भी दिल्ली में बारिश का अनुमान जताया था. साथ ही हवाओं के 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहने की संभवना जताई थी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि गुरुवार को मध्यम वर्षा की संभावना है. दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. अगस्त में भारी बारिश की कमी के बाद, सितंबर में अब तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में मॉनसून गतिविधि मंद रही है. दिल्ली में कम वर्षा के कारण सितंबर के अधिकांश दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है. सफदरजंग वेधशाला ने सितंबर में अब तक सामान्य 84.3 मिमी के मुकाबले सिर्फ 18.2 मिमी बारिश दर्ज की है, जिसमें 78 प्रतिशत की कमी है. अगस्त में केवल 41.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो कम से कम 14 वर्षों में सबसे कम थी.
(इनपुट- मनोरंजन कुमार)

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








