
Delhi Rainfall: दिल्ली और आसपास के इलाकों में होगी बारिश, IMD ने दिया अपडेट
AajTak
दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्य फरवरी और मार्च महीने से ही गर्मी का सितम झेल रहे थे. बुधवार की शाम एनसीआर में बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है. अब एक बार फिर मौसम विभाग ने अगले 2 घंटे के दौरन दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई है.
होली के बाद दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम बदल गया है. आसमान में बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 2 घंटे के दौरन दिल्ली और आसपास के इलाकों (आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, वसंत कुंज) में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावनाएं जाहिर की है. वहीं हरियाणा के पलवल में भी हल्की बारिश के आसार हैं.
गर्मी से मिली राहत
बता दें कि होली से पहले दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्य फरवरी और मार्च महीने में ही गर्मी का सितम झेल रहे थे. ऐसे में बुधवार की शाम एनसीआर में बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है. माना जा रहा था. 9 मार्च को भी मौसम ऐसा रहेगा. हालांकि, दोपहर तक बारिश नहीं हुई, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने एक बार और करवट ली है. आसमान में बादल नजर आ रहे हैं.
नोएडा में दर्ज की गई बारिश
दिल्ली में अगले 2 घंटे बाद बारिश के आसार हैं. हालांकि, उससे पहले नोएडा में हल्की- फुल्की बारिश देखी गई है. बता दें कि होली वाले दिन भी एनसीआर में बारिश दर्ज की गई थी, जिसके बाद तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई थी.
10 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









