
Delhi Rain: दिल्ली-NCR में फिर जबरदस्त बारिश, जगह-जगह भरा पानी, आज मौसम विभाग ने दिया ये अलर्ट
AajTak
इंडिया गेट, अक्षरधाम, रफी मार्ग, निजामुद्दीन, मिंटो रोड, आईटीओ और नोएडा समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है. कई जगह जलजमाव की स्थिति भी देखने को मिल रही है.
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में देर रात से भारी बारिश जारी है, जहां एक तरफ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. वहीं, दूसरी तरफ कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में 13 अगस्त तक हल्की बारिश की संभावना है. इसके बाद 14 से 17 अगस्त के बीच मध्यम बारिश के आसार हैं. यानी ये बारिश अभी बस ट्रेलर है. आने वाले दिनों में भयंकर बारिश के लिए खुद को तैयार कर लें.
दिल्ली-NCR में जमकर बरसात
इंडिया गेट, अक्षरधाम, रफी मार्ग, निजामुद्दीन, मिंटो रोड, आईटीओ और नोएडा समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है. कई जगह जलजमाव की स्थिति भी देखने को मिल रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मंगलवार को आंधी-तूफ़ान और बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
इन राज्यों के लिए रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी
इसके अलावा मौसम विभाग ने जम्मू और कश्मीर के उधमपुर, रियासी, जम्मू, सांबा, कठुआ, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली में भारी बारिश (15 मिमी/घंटा से अधिक) के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई है. इन जिलों में अधिकतम सतही हवा की गति 40-60 किमी प्रति घंटे से अधिक हो सकती है. यहां के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है.
वहीं, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ जिलों में 41 से 61 किमी प्रति घंटे (तेज झोंकों के रूप में) की अधिकतम सतही हवा की गति और मध्यम बारिश (5-15 मिमी/घंटा) के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई है. यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








