
Delhi Protest: एक आरोपी ने किया नाबालिग होने का दावा, पांच को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
AajTak
दिल्ली के इंडिया गेट के पास हुए कर्तव्य पथ प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों को पुलिस ने आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने पांच आरोपियों को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि एक आरोपी ने दावा किया कि वह नाबालिग है. इसके बाद उसे तुरंत सेफ हाउस भेज दिया.
इंडिया गेट के पास कर्तव्य पथ पर हुए प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने जिन छह लोगों को गिरफ्तार किया था, उन्हें आज अदालत में पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने सभी आरोपियों को दो दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला करने आरोप लगाया है और कोर्ट को अपने शरीर पर लगी चोट के निशान भी दिखाए.
दिल्ली के इंडिया गेट के पास रविवार को हुए प्रदर्शन मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था और सोमवार को इन आरोपियों को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने पांच आरोपियों को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
उधर, सुनवाई के दौरान एक आरोपी ने दावा किया कि वह नाबालिग है. इसके बाद कोर्ट ने उसकी उम्र की जांच होने तक उसे तुरंत सेफ हाउस (बाल सुधार गृह) भेजने का आदेश दिया. नाबालिग आरोपी की उम्र की पुष्टि होने के बाद ही उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई तय होगी.
आरोपियों ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप
सूत्रों ने बताया कि सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कई आरोपियों ने दिल्ली पुलिस पर हिरासत में बेरहमी से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया.
आरोपियों ने कोर्ट को बताया कि पुलिस हमें एक बूथ में ले गई और वहां लाठियों-मुक्कों से पीटा. एक आरोपी ने कहा, 'मुझे छाती, पीठ और पेट पर बुरी तरह मारा गया.' कई आरोपियों ने अपने शरीर पर चोट के निशान कोर्ट को दिखाए और कहा कि ये चोटें पुलिस हिरासत में लगी हैं.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












