
Delhi Pollution News: एयर क्वालिटी में सुधार के साथ दिल्ली में कंस्ट्रक्शन के काम पर से रोक हटी लेकिन...
ABP News
दिल्ली सरकार ने राजधानी में हवा के स्तर में सुधार होने के बाद कंस्ट्रक्शन खोलने का निर्णय लिया है. गोपाल राय ने कहा कि धूल नियंत्रण के लिए गाइडलाइन को फॉलो नहीं करने पर काम बंद कर दिया जाएगा.
Delhi Pollution News: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा कि वायु गुणवत्ता में सुधार के मद्देनजर दिल्ली सरकार निर्माण कार्यों और पुराने ढांचों में तोड़फोड़ करने से संबंधी गतिविधियों पर से रोक हटा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार स्कूल दोबारा खोलने, सरकारी कर्मचारियों की मौजूदा ‘वर्क फ्रॉम होम’ व्यवस्था पर 24 नवंबर को निर्णय करेगी. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने कहा है कि हवा के स्तर में सुधार होने से कंस्ट्रक्शन को खोलने का निर्णय लिया गया है कंस्ट्रक्शन की सख्त मॉनिटरिंग की जाएगी. धूल नियंत्रण के लिए गाइडलाइन को फॉलो करना होगा. 585 मॉनिटरिंग टीम बनाई गई है. नियमों का पालन नहीं करने पर काम को बंद कर दिया जाएगा.
ट्रकों की एंट्री पर 26 नवंबर तक रहेगा बैन

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












