
Delhi Pollution: बारिश से धुला प्रदूषण! तेज हवाओं से दिल्ली के AQI में सुधार
AajTak
Delhi Air Pollution: मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज से तीन दिन तक दिन के वक्त तेज सतही हवाएं चलेंगी. जिसका असर हवा में सुधार के रूप में देखने को मिल रहा है. तापमान की बात करें तो इन दिनों दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आइये जानते हैं दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हवा का स्तर कैसा है.
Delhi AQI: देश की राजधानी दिल्ली में हुई बारिश के बाद बादलों में कमी देखी जा रही है. हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 31 जनवरी से तेज हवाएं ठंड बढ़ाएंगी लेकिन इससे प्रदूषण में बड़ी राहत देखने को मिल रही है. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम स्तर पर पहुंच गया है. सर्द मौसम में हवा में इतना सुधार दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी से कम नहीं. लेकिन इसकी वजह हवा की रफ्तार में तेजी है. वहीं, दिल्ली की सुबह की शुरुआत आज धुंध के साथ हुई. लंबे समय के बाद दिल्ली में आज कोहरा देखने को मिला. इसके साथ ही ठंड में बढ़त देखने को मिली.
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज से तीन दिन तक दिन के वक्त तेज सतही हवाएं चलेंगी. जिसका असर हवा में सुधार के रूप में देखने को मिल रहा है. आज सुबह 31 (जनवरी) करीब 8 बजे दिल्ली की औसत एक्यूआई 174 दर्ज किया गया. वहीं, आईजीआई एयरपोर्ट पर AQI 113 तक मापा गया, जो 'संतोषजनक स्थिति के बेहद करीब है.
तापमान की बात करें तो इन दिनों दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आइये जानते हैं दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हवा का स्तर कैसा है.
दिल्ली के विभिन्न इलाकों का AQI
बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' माना जाता है.
दिल्ली में एक हफ्ते के मौसम का हाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











