
Delhi Pollution: प्रदूषण से अभी नहीं मिलेगी राहत! जानें क्यों बिगड़ती जा रही दिल्ली-NCR की आबोहवा
AajTak
मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ एंड साइंस के मुताबिक, आज सुबह 7 बजे जब दिल्ली का AQI 464 था, तब खेत में जल रही आग का योगदान 44% था. इसका मतलब है कि खेत की आग को कर करके ही AQI में सुधार होगा.इसके बाद प्रदूषण की दूसरी सबसे बड़ी वजह दिल्ली का ट्रंसपोर्ट है, जिसकी भागीदागी 12% है और तीसरी वजह हरियाणा के झज्जर में थर्मल पावर प्लांट है.
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आसमान पर एक लेयर छाई हुई है. सुबह के वक्त ये सर्दियों के घने कोहरे की तरह लगता है लेकिन ये कोहरा नहीं बल्कि स्मॉग की मोटी चादर है. हालांकि आईएमडी के मुताबिक, इसमें कुछ हद तक कोहरा भी है. लेकिन अब सवाल ये है कि दिन-ब-दिन ये प्रदूषण क्यों बढ़ता जा रहा है और इससे कब राहत मिलेगी.
क्यों बढ़ रहा प्रदूषण?
मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ एंड साइंस के मुताबिक, आज सुबह 7 बजे जब दिल्ली का AQI 464 था, तब खेत में जल रही आग का योगदान 44% था. इसका मतलब है कि खेत की आग को कर करके ही AQI में सुधार होगा.इसके बाद प्रदूषण की दूसरी सबसे बड़ी वजह दिल्ली का ट्रंसपोर्ट है, जिसकी भागीदागी 12% है और तीसरी वजह हरियाणा के झज्जर में थर्मल पावर प्लांट है.
बता दें कि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पंजाब में 9800 से ज्यादा पराली जलाने की घटनाएं दर्ज हुई हैं. वहीं, 1 नवंबर को पंजाब में पराली की 1921 घटनाएं दर्ज की गईं. दरअसल धान की कटाई के रबी की फसल की बुवाई से पहले किसान खेतों से पराली हटाने के लिए उनमें आग लगा देते हैं. ये काम अक्टूबर और नवंबर में होता है, जिसके चलते इस समय प्रदूषण में इजाफा देखने को मिलता है. हालांकि पिछले कुछ सालों के मुकाबले इस साल पराली की घटनाओं में कमी देखी गई है.
प्रदूषण से कब मिलेगी राहत?
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से शुष्क मौसम की स्थिति देखी जा रही है और न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों स्थिर बने हुए हैं. न्यूनतम 16 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. उत्तर भारत के पहाड़ों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ है. जिसके मद्देनजर दिल्ली के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री या उससे अधिक की गिरावट देखी जा सकती है, लेकिन कुछ खास होने की उम्मीद नहीं है. न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










