
Delhi Pollution: प्रदूषण के खतरनाक स्तर के बीच बरसेंगे बादल? जानें दिल्ली के मौसम पर IMD का अपडेट
AajTak
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदूषण से राहत पाने के लिए कोई अच्छी खबर नहीं है. आईएमडी के मुताबिक, कम से कम 7 दिनों तक प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना नहीं है. प्रदूषण को कम करने के लिए मौसम की कोई अनुकूल स्थिति नहीं बन रही है.
दिल्ली में जब-जब प्रदूषण तेज रफ्तार से बढ़ता है तो अच्छी हवा के लिए बारिश एक उम्मीद होती है. इन दिनों भी दिल्ली और इसके इर्द-गिर्द के इलाके में प्रदूषण ने घनी चादर सी फैलाई हुई है, जिसमें तेज चमकदार सूरज भी मद्धम पड़ गया है. अब दिल्ली वालों को प्रदूषण से राहत का इंतजार है, तो आइये जानते हैं, क्या दिल्ली में बारिश होने वाली है, जो इस प्रदूषण से राहत दिलाएगी.
कम से कम 7 दिनों तक प्रदूषण से राहत नहीं
इस पर मौसम विभाग का कहना है कि प्रदूषण से राहत पाने के लिए कोई अच्छी खबर नहीं है. आईएमडी के मुताबिक, कम से कम 7 दिनों तक प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना नहीं है. प्रदूषण को कम करने के लिए मौसम की कोई अनुकूल स्थिति नहीं बन रही है. 7 नवंबर तक दिल्ली में इसी तरह का मौसम बना रहेगा, रात और सुबह के समय हवा धीमी रहेगी और दिन के समय 5-6 किमी प्रति घंटे की धीमी हवा चलेगी. वहीं, पिछले कुछ दिनों से शुष्क मौसम की स्थिति देखी जा रही है और न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों स्थिर बने हुए हैं. न्यूनतम 16 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
बारिश की उम्मीद नहीं
हालांकि इसके बाद, 7 नवंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है लेकिन ये भी केवल हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा और दिल्ली सहित मैदानी इलाकों में बारिश नहीं करेगा और तापमान में भी मामूली कमी ही देखने को मिलेगी. पश्चिमी विक्षोभ के दौरान हवा की दिशा बदलकर पूर्वी और दक्षिणी पूर्वी हो सकती है लेकिन गति बहुत कम रहेगी इसलिए प्रदूषण पर कोई असर पड़ने की उम्मीद नहीं है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










