
Delhi Pollution: दिल्ली में हवा आज भी 'बहुत खराब', प्रदूषण से निपटने के लिए उठाए गए उपायों की समीक्षा करेगी केजरीवाल सरकार
ABP News
Delhi Air Quality Index: दिल्ली की हवा 'बहुत खराब' की श्रेणी में है. ऐसे में केजरीवाल सरकार के मंत्री गोपाल राय प्रदूषण से निपटने के लिए उठाए गए उपायों की समीक्षा बैठक करेंगे.
Delhi Air Pollution: एक तरफ दिल्ली-एनसीआर में पारा लगातार गिर रहा है तो वहीं दूसरी ओर प्रदूषण के कारण हवा की गुणवत्ता काफी खराब है. ऐसे में प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाए गए हैं लेकिन प्रदूषण की स्थिति लगभग जस की तस बनी हुई है. दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 352 पर है. सफर-इंडिया के मुताबिक यह 'बहुत खराब' की श्रेणी में आता है. प्रदूषण के मौजूदा हालात को काबू करने के मकसद से दिल्ली में लगाई गई कई पाबंदियां आज खत्म हो रही हैं. आज दिल्ली सरकार प्रदूषण के हालात को देखते हुए इन पाबंदियों की समीक्षा करेगी. इसी दौरान पर्यावरण मंत्री गोपाल राय उच्च स्तरीय बैठक करेंगे और मौजूदा हालात की समीक्षा करेंगे.
अधिकारियों के साथ गोपाल राय के इस बैठक में उन सभी पाबंदियों की समीक्षा होगी जो प्रदूषण काबू करने के मकसद से लगाई गई थीं. दिल्ली सरकार ने प्रदूषण काबू करने के लिए कई निर्देश जारी किए थे जिनमें दिल्ली में अगले आदेश तक स्कूल बंद रहेंगे और 26 नवंबर तक दिल्ली में उन ट्रकों की एंट्री पर रोक रहेगी जो जरूरी सामानों की सप्लाई नहीं करते हैं.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












