
Delhi Pollution: दिल्ली में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण, 300 के करीब AQI, कई इलाकों में स्थिति 'गंभीर'
AajTak
Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में कुछ इलाकों का AQI 300 से ऊपर पहुंच गया है. ताजा आंकड़ों की बात करें तो आज, 18 अक्टूबर को दिल्ली का औसत AQI 293 मापा गया, जो खराब श्रेणी में आता है.
सर्दियों के दस्तक देते ही देश की राजधानी पर जहरीली हवा का साया मंडराने लगा है. पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में AQI का लेवल तेजी से बढ़ा है. दिल्ली-एनसीआर में कुछ इलाकों का AQI 300 से ऊपर पहुंच गया है. वायु प्रदूषण बढ़ने पर दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को अपनी सेहत की फिक्र सताने लगती है. ताजा आंकड़ों की बात करें तो आज, 18 अक्टूबर को दिल्ली का औसत AQI 293 मापा गया, जो खराब श्रेणी में आता है.
आनंद विहार, अलीपुर, बवाना, बुराड़ी क्रॉसिंग जैसे दिल्ली के कई इलाकों का AQI बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है. प्रदूषण की स्थिति पर दिल्ली सरकार सचिवालय में आपात बैठक करेगी. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, डीपीसीसी, पर्यावरण, परिवहन, यातायात पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के साथ मुख्य बैठक की अध्यक्षता करेंगे. ग्रीन वॉर रूम के जरिए 13 हॉटस्पॉट की निगरानी पर भी रणनीति बनने की उम्मीद है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
NCR में भी बिगड़ने लगी हवा
कैसे मापी जाती है एयर क्वालिटी?

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










