
Oil Crisis: पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
ABP News
US-Iran War: मिडिल ईस्ट संकट के बीच एक और देश ने पेट्रोल-डीजल के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिए गए हैं. लोगों से ईंधन का इस्तेमाल सीमित और बेहद सोच समझकर करने की अपील की गई है.
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग के चलते वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति चरमरा गई है. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है तो गैस की कमी का संकट पैदा हुआ है. मिडिल ईस्ट संकट के बीच श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिए गए हैं. लोगों से ईंधन का इस्तेमाल सीमित और बेहद सोच समझकर करने की अपील की गई है.
सरकार को 20 अरब रुपये का नुकसान
कैबिनेट प्रवक्ता मंत्री नलिंदा जयतिस्सा ने बताया कि मौजूदा दरों पर ईंधन की बिक्री से सरकार को हर महीने 20 अरब रुपये का नुकसान हो रहा है. उन्होंने बताया कि सरकार को एक लीटर डीजल पर 100 रुपये और एक लीटर पेट्रोल पर 20 रुपये का नुकसान हो रहा है.
कितने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम













