
Delhi Mundka Fire: बिना अनुमति चल रही थी फैक्ट्री, MCD ने दो अफसरों को किया सस्पेंड
AajTak
दिल्ली के मुंडका स्थित ये फैक्ट्री बिना लाइसेंस के चल रही थी. इमारत लाल डोरा की जमीन पर बनी है, जहां पर इंडस्ट्री चलाने की अनुमति ही नहीं मिलती है. फैक्ट्री का कोई वैलिड लाइसेंस नहीं था.
दिल्ली के मुंडका में आग की घटना में 27 लोगों की जान चली गई. इतने ही लोग लापता हैं. इस घटना में बिल्डिंग मालिक को अरेस्ट कर लिया गया है. फैक्ट्री मालिक सगे भाइयों को भी जेल भेजा गया है. मामले में फैक्ट्री को अवैध बताकर नगर निगम को निशाना बनाया जा रहा है. अब इस मामले में नॉर्थ दिल्ली नगर निगम ने एक्शन लिया है. निगम ने इलाके के लाइसेंसिंग इंस्पेक्टर और सेक्शन ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया है.
नरेला जोन के लाइसेंस इंस्पेक्टर संदीप कौशिक, जनरल ब्रांच और हाउस टैक्स डिपार्टमेंट के सेक्शन ऑफिसर बीआर मीना को सस्पेंड किया गया है. नॉर्थ दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर संजय गोयल ने कहा कि इन लोगों ने जिमेम्दारी निभाने में लापरवाही बरती है.
बताते चलें कि ये फैक्ट्री बिना लाइसेंस के चल रही थी. इमारत लाल डोरा की जमीन पर बनी है, जहां पर इंडस्ट्री चलाने की अनुमति ही नहीं मिलती है. फैक्ट्री का कोई वैलिड लाइसेंस नहीं था. ऑनर की तरफ से किसी भी तरह के ट्रेड और स्टोरेज लाइसेंस के लिए अप्लाई ही नहीं किया गया. लिहाजा, एमसीडी को फायर एनओसी ना होने के बारे में जानकारी नहीं मिली.
जिस बिल्डिंग में आग लगी, वो 376.25 स्वायर मीटर के प्लाट पर बनी है. इसका खसरा नंबर 193 है, जो मुंडका गांव में आता है. जांच में पाया गया कि जिस सड़क पर ये बिल्डिंग बनी है, वो ना ही कमर्शियल है और ना ही मिक्स लैंड यूज.
नरेला जोन के रिकॉर्ड में पता लगा कि इमारत 11 साल पुरानी है. 8 मार्च 2011 और 20 जून 2011 को नजफगढ़ जोन एमसीडी ने इसे बुक भी किया था. 2016 से 2018 तक ओनर ने कन्वर्जन चार्ज भी जमा कराया था. ओनर ने कभी एमसीडी को बिल्डिंग प्लान के लिए अप्लाई ही नहीं किया था.
मॉनिटरिंग कमेटी ने इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर चल रहे शराब की शॉप को 24 जनवरी 2019 को सील भी किया था. जबकि 24 जुलाई 2019 को ये डी-सील हो गई. निगम ने बताया कि 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2011 के दौरान नरेला नजफगढ़ जोन के बिल्डिंग डिपार्डमेंट में तैनात रहे जेई के खिलाफ शो-कॉज नोटिस दिया गया है. साफ है कि स्थानीय निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से इतनी बड़ी इमारत खड़ी हो गई.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







