
Delhi LIVE: कोरोना के बीच राहत, 18+ को वैक्सीन लगना शुरू, सेंटर्स पर पहुंचे लोग
AajTak
राजधानी दिल्ली का भी बुरा हाल है, यहां हर रोज हजारों की संख्या में नए केस आ रहे हैं, जबकि मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. दिल्ली के अस्पताल अभी भी ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं और मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर भारत के हर हिस्से में तबाही मचा रही है. राजधानी दिल्ली का भी बुरा हाल है, यहां हर रोज हजारों की संख्या में नए केस आ रहे हैं, जबकि मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. दिल्ली के अस्पताल अभी भी ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं और मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं. बीते 24 घंटे में दिल्ली में कुल 407 लोगों की मौत हुई, जबकि कोरोना के नए केस 20,394 आए हैं. अब दिल्ली में कोरोना के कुल केसों की संख्या 11,94,946 जबकि एक्टिव केस की संख्या 92,290 हैं. दिल्ली में वैक्सीनेशन का नया चरण शुरू कोरोना के इस संकट के बीच आज राहत की खबर भी है. दिल्ली में 18+ उम्र वालों के लिए वैक्सीनेशन आज से शुरू हो गया है. सोमवार सुबह ही दिल्ली के कई वैक्सीनेशन सेंटर्स पर युवा टीका लगवाने पहुंचे.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









