
Delhi liquor policy case: दिनेश अरोड़ा के कुबूलनामे से मुश्किल में संजय सिंह, शराब घोटाले में रेड जारी, देखिए किस पर क्या आरोप?
AajTak
दिल्ली सरकार 2021-22 में नई शराब नीति लेकर आई थी. नई नीति में घोटाले के आरोप लगे थे. उप राज्यपाल ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. नई शराब नीति जब लागू हुई थी, तब तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पास आबकारी विभाग था. ऐसे में यह नई शराब नीति आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए गले की फांस बन गई.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली की शराब नीति घोटाले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के छापेमारी की. ED शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है. ईडी ने पिछले दिनों इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी. इसमें संजय सिंह का भी नाम है.
दिल्ली सरकार 2021-22 में नई शराब नीति लेकर आई थी. नई नीति में घोटाले के आरोप लगे थे. उप राज्यपाल ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. नई शराब नीति जब लागू हुई थी, तब तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पास आबकारी विभाग था. ऐसे में यह नई शराब नीति आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए गले की फांस बन गई. शराब नीति घोटाले में जांच कर रही सीबीआई और ईडी ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को इसी साल फरवरी में गिरफ्तार किया था. वे अभी जेल में हैं.
संजय सिंह का नाम कैसे आया?
वहीं, संजय सिंह के यहां ये छापेमारी ऐसे वक्त पर हुई, जब एक दिन पहले ही दिल्ली की एक कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में वाईएसआर सांसद श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे राघव मगुंटा और बिजनेसमैन दिनेश अरोड़ा को सरकारी गवाह बनने की अनुमति दी थी.
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के आवास पर ED के छापे, शराब घोटाले की चार्जशीट में है नामदिनेश अरोड़ा केस की मुख्य कड़ी
आरोपी दिनेश अरोड़ा को केस में मुख्य कड़ी माना जा रहा है. ईडी ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया था कि दिनेश अरोड़ा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की थी. इस बैठक में संजय सिंह भी मौजूद थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










