
Delhi Heatwave: गर्मी बरपा रही कहर, हीट वेव से दिल्लीवासी हुए परेशान, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम
AajTak
Delhi Weather Forecast: तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है और आने वाले दिनों में पारा और बढ़ेगा. राजधानी दिल्ली में हीट वेव भी कहर बरपा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिन दिल्लीवासियों पर और भारी पड़ने वाले हैं.
Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल्द भीषण गर्मी से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है. तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है और आने वाले दिनों में पारा और बढ़ेगा. राजधानी दिल्ली में हीट वेव भी कहर बरपा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिन दिल्लीवासियों पर और भारी पड़ने वाले हैं.
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जबकि रविवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हीट वेव अपना कहर बरपाती रहेगी.
इसके बाद, 11 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके बाद, दो दिनों तक अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट जरूर आएगी और पारा 39 डिग्री सेल्सियस रह जाएगा. हालांकि, एक बार फिर से 14 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है.
आज इन राज्यों में बारिश के आसार वहीं, दिल्ली के बाहर के राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ आदि के कुछ हिस्सों में हीट वेव चलती रहेगी. ऐसा माना जा रहा है कि तपती गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली नहीं है. skymetweather के अनुसार, कर्नाटक, महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार आदि में हल्की बारिश होने के आसार हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










