
Delhi Excise Policy: एक्साइज पॉलिसी पर मचा सियासी बवाल, दिल्ली सरकार पर बीजेपी के लगाए ये आरोप
AajTak
Delhi Excise Policy: दिल्ली सरकार पर आबकारी नीति में शराब और करप्शन का कॉकटेल बनाया गया. आरोप ये है कि शराब माफियाओं को 144 करोड़ की फीस माफ कर दी गई. दिल्ली के LG ने नई आबकारी नीति पर सीबीआई जांच की सिफारिश की है. उपराज्यपाल की सिफारिश के बाद बीजेपी और आम आदमी पार्टी में जबरदस्त सियासी घमासान छिड़ा है. आरोप डिप्टी सीएम पर है लिहाजा आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर चौतरफा वार कर रही है. अबतक अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के चार कद्दावर नेता मनीष सिसोदिया के बचाव में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं. दूसरी ओर बीजेपी भी हमले लगातार धार दे रही है. अब मनीष सिसोदिया भी कठघरे में हैं. जाहिर है नई आबकारी नीतियों को लेकर उठ रहे सवाल और इस पर CBI जांच पर सियासत अभी और तेज होगी. इस पर आजतक के हल्ला बोल शो में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेता आपस में भिड़ गए. देखें ये वीडियो.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








