
Delhi Election Results 2024 Live Streaming: दिल्ली की सभी सीटों पर वोटों की गिनती, यहां देखें लाइव कवरेज
AajTak
Delhi Chunav Result 2024 Live Updates: दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के लिए मतगणना आज, 4 जून को प्रातः 8 बजे से शुरू हो जाएगी. मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है.
Delhi Election Result: दिल्ली में सभी सातों सीटों पर बीजेपी और इंडिया ब्लॉक के बीच सीधा मुकाबला है. आज, 4 जून, 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों में ये तय हो जाएगा कि दिल्ली पर किसका कब्जा रहेगा. हालांकि, एग्जिट पोल में सातों सीटों पर बीजेपी का कब्जा रहा है. इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन के तहत चुनावी रण में हैं. ऐसा पहली बार हुआ है जब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ संयुक्त उम्मीदवार उतारे हैं. AAP जहां चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है वहीं, कांग्रेस ने बाकी तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. यहां आप दिल्ली लोकसभा चुनाव नतीजों से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा.
When to watch Delhi Lok Sabha Election Result: कहां देख सकते हैं दिल्ली लोकसभा चुनाव के नतीजे?
दिल्ली में मतगणना के इंतज़ाम पूरे कर लिए गए हैं. कुल 7 सीटों पर मतगणना 4 जून को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी. मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है. सभी मतगणना स्थलों की सुरक्षा त्रिस्तरीय होगी. मतगणना स्थल की सुरक्षा के लिए क्षेत्रीय पुलिस बल, राज्य पुलिस बल और CRPF की तैनाती की गई है. हालांकि, Aajtak पर स्पेशल लाइव कवरेज सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएगी.
Where to watch Delhi Lok Sabha election result: कहां देखें चुनावी नतीजे?
19 अप्रैल से 1 जून तक, 44 दिन चले इस चुनाव में जनता का क्या मूड रहा है. अगले पांच साल के लिए देश में किसकी सरकार बनेगी? इस सभी सवालों के जवाब आज मिल जाएंगे. ऐसे में दिल्ली लोकसभा चुनाव के नतीजे जानने के लिए आप 4 जून को सुबह से ही आजतक पर लगातार लाइव देख देख सकते हैं. लोकसभा चुनाव के नतीजों से जुड़ा हर अपडेट आप aajtak.in पर पढ़ सकते हैं. आजतक के यूट्यूब चैनल पर आप एग्जिट पोल की लाइव करवेज देख सकते हैं. आजतक लाइव टीवी पर भी चुनाव परिणाम का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है.
दिल्ली की हर सीट का अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










