
Delhi Crime News: नाबालिग लड़की से रेप के मामले में सिविल डिफेंस का कर्मचारी गिरफ्तार, लिफ्ट देने का झांसा देकर किया था अपहरण
ABP News
Delhi Crime: नाबालिग लड़की से रेप के मामले में 72 घंटे में करीब 150 सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
Delhi Rape Case: दिल्ली पुलिस ने बिंदापुर थाना इलाके में एक 15 साल की नाबालिग लड़की के अपहरण और फिर उसके साथ हुए रेप के मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम अभिषेक कुमार है जो दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में रहता है. गिरफ्तार आरोपी सिविल डिफेंस का कर्मचारी है. इस मामले में 17 नवंबर को नाबालिग लड़की के गायब होने की सूचना पुलिस को मिली थी. पुलिस जांच कर ही रही थी तभी पीड़िता घर वापस लौट आई. जिसके बाद नाबालिग लड़की ने अपने साथ हुई आप बीती पुलिस और परिवार को बताई.
लिफ्ट देने का झांसा देकर किया नाबालिग का अपहरण

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












