
Delhi Crime: प्रेमिका पर धोखा देने का लगाया आरोप... फिर चाकू मारकर की हत्या, शव को जलाने का प्रयास
AajTak
दिल्ली के महरौली इलाके में 18 वर्षीय महक जैन की सरेआम हत्या कर दी गई. जहांगीरपुरी निवासी महक को प्रेमी हषप्रीत ने चाकू से कई बार वार कर घायल किया और शव को जलाने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है पीड़ित परिवार आरोपी के खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रहा है.
दिल्ली के महरौली इलाके में 18 साल की महक जैन की लड़की को मौत के घाट उतारा गया. महक जहांगीरपुरी की रहने वाली थी और इंग्लिश ऑनर्स के साथ कोरियन लैंग्वेज की पढ़ाई कर रही थी. रविवार को महक कॉलेज के लिए निकली थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी. अगले दिन उसका शव संजय वन के एक सुनसान इलाके में मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की.
महक के पिता ने बताया कि हषप्रीत नाम के युवक से उनकी बेटी का प्रेम संबंध था. उसी ने उनकी बेटी को चाकू मारा है, इससे परिवार में सनसनी फैल गई. महक के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया. महरौली पुलिस ने आरोपी हषप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या
पुलिस के मुताबिक हषप्रीत ने महक के शरीर पर कई बार चाकू से वार किए और बाद में शव को जलाने की कोशिश की. आरोपी का कहना है कि महक ने उसे धोखा दिया था, इसलिए उसने यह कदम उठाया.
वहीं, मृतका के परिवार का कहना है कि हषप्रीत अच्छा नहीं था और पहले भी कई बार महक के परिवार ने उसे दूर रहने को कहा था. महक की बहन ने बताया कि हषप्रीत कई बार घर आकर झगड़ा करता था.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









