
Delhi Crime: चांदनी चौक के टेक्सटाइल शोरूम में फायरिंग और लूट, 35 लाख रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश
AajTak
दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में सोमवार दोपहर टेक्सटाइल शोरूम में फायरिंग कर 35 लाख रुपये की लूट की गई. घटना के समय शोरूम मालिक विक्की जैन मौजूद थे. बदमाशों ने पहले ऑफिस का कांच तोड़ा और फिर पैसे लूटकर फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कटरा नील इलाके में सोमवार दोपहर एक टेक्सटाइल शोरूम में फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. इस दौरान बदमाशों ने पहले फायरिंग की, फिर 35 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई.
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे चांदनी चौक के कटरा नील इलाके में विक्की जैन नाम के व्यापारी के टेक्सटाइल ऑफिस में दो युवक पहुंचे. उन्होंने आते ही ऑफिस के कांच के दरवाजे पर फायरिंग कर उसे तोड़ दिया. इसके बाद वह अंदर घुसे और 35 लाख रुपये लूटकर नीचे खड़े अपने तीसरे साथी के साथ फरार हो गए.
दिल्ली में फायरिंग के बाद लूट
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पीसीआर कॉल दोपहर ढाई बजे पुलिस स्टेशन लाहौरी गेट में दर्ज की गई. मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि ऑफिस का कांच टूटा हुआ था और व्यापारी विक्की जैन मौजूद थे. उन्होंने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस लूटकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









