
Delhi Crime: ख्याला इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या, बहन और एक अन्य घायल
AajTak
पश्चिम दिल्ली के ख्याला इलाके में 29 वर्षीय कवलजीत सिंह की चाकू से हत्या कर दी गई. इस हमले में उसकी बहन बलजीत कौर और एक अन्य व्यक्ति कमल कुमार भी हमले में घायल हुए. पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है और बाकी आरोपियों की तलाश में टीमों का गठन किया है.
पश्चिम दिल्ली के ख्याला इलाके में सोमवार को एक 29 वर्षीय युवक कवलजीत सिंह की चाकू से कई वार कर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि इस घटना में मृतक की बहन बलजीत कौर (23) और कमल कुमार (47) भी घायल हुए हैं.
इसके अलावा पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब चार महीने पहले एक स्थानीय युवक ने बलजीत कौर का गाली-गलौच किया था. जवाब में कवलजीत ने उस युवक को थप्पड़ मारा था, जिससे दोनों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया. बाद में आरोपी युवक ने अपने दोस्तों को यह घटना बताई.
चाकू से गोदकर युवक की हत्या
रविवार तड़के करीब 3:15 बजे अस्पताल से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि इलाज के दौरान एक व्यक्ति की चाकू के कई वारों से मौत हो गई है. जांच में बलजीत कौर का बयान रिकॉर्ड किया गया, उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके भाई को दो हमलावरों ने उनके घर के पास कई बार चाकू मारा. जब वह और कमल कुमार बीच बचाव करने गए तो उन पर भी हमला हुआ और हमलावर वहां से भाग निकले.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस ने बलजीत के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं. मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







